भारत
शादी समारोह के दौरान फायरिंग, युवक की मौत के बाद कोहराम
jantaserishta.com
24 Feb 2023 1:00 PM IST

x
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
रांची (आईएएनएस)| रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के चर्च रोड में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। घटना गुरुवार रात की है। मृतक का नाम अमन सिद्दीकी बताया जा रहा है। बताया गया कि चर्च रोड निवासी मो नसीम के पुत्र सोनू की शादी के लिए लगन का कार्यक्रम आरएस टावर नामक अपार्टमेंट के ऊपरी तल पर चल रहा था। अमन भी इसमे शामिल होने पहुंचा था।
किसी बात को लेकर अमन के साथ स्थानीय बदमाशों का विवाद हुआ, तो उन्होंने फायरिंग कर दी। गोली अमन की जांघ में लगी। गोली लगते ही अमन जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोग आनन-फानन में घायल अमन को रिम्स ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर लोअर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। अमन के परिजनों ने पुलिस को आरोपी के बारे में जानकारी दी है। पुलिस घटनाक्रम का वीडियो फुटेज भी खंगाल रही है, वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





