भारत

मौत का खौफनाक खेल, ज्यादा मोमोज खाने की शर्त में युवक की गई जान

jantaserishta.com
15 July 2023 12:21 PM IST
मौत का खौफनाक खेल, ज्यादा मोमोज खाने की शर्त में युवक की गई जान
x

DEMO PIC 

अजीबोगरीब मामला सामने आया है।
गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। अधिक मोमोज खाने की शर्त में एक युवक की मौत हो गई। मृतक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। थावे थाने के सिहोरवा गांव निवासी विपिन कुमार पासवान (25) पास में ही सीवान के बड़हरिया थाना के ज्ञानी मोड़ के पास मोबाइल रिपेयरिंग दुकान चलाता था। इसी दौरान इसकी कुछ दोस्तों से अधिक मोमोज खाने को लेकर शर्त लग गई।
शर्त जीतने की खातिर विपिन ने अधिक मोमोज खा ली। खाने के बाद वह अपने मोबाइल दुकान में पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई। थावे के थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि युवक की मौत जीत-हार की शर्त में मोमोज खाने के दौरान हुई। लेकिन, पुलिस हर पहलू से जांच पड़ताल कर रही है।
पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। उधर, मृतक के परिजन जहर देकर मारने का आरोप लगा रहे हैं। थावे थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक थाने में परिजनों द्वारा आवेदन नही दिया गया है।
गोपालगंज ( सदर) एसडीपीओ प्रांजल ने कहा कि मामला बड़हरिया थाना क्षेत्र का है, क्योंकि ज्ञानी मोड़ सीवान के बड़हरिया थाने में आता है, इसलिए केस को बड़हिया ट्रांसफर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। गोपालगंज सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एस के रंजन कहते हैं कि मोमोज को ठीक से चबाकर न खाना भी युवक की मौत की एक वजह हो सकती है। मोमोज को ठीक से चबाकर खाने के बजाए ऐसे ही निगल जाने से गले में जाकर फंस सकती है और ऐसी स्थिति में जान भी जा सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story