भारत
युवक की हत्या: शरीर पर चाकू के कई निशान, कूड़े के गड्ढे में मिला शव
jantaserishta.com
16 March 2023 8:12 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
पटना (आईएएनएस)| बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक युवक का शव मिला है, जिसके शरीर पर चाकू के कई निशान हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बुधवार शाम से लापता चिंटू कुमार का शव सीतामढ़ी शहर के अंबेडकर चौक स्थित कूड़े के गड्ढे में मिला। हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और टायर भी जलाए।
पीड़ित परिवार के सदस्यों और अन्य स्थानीय निवासियों ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
नगर थाने के एक अधिकारी के अनुसार, अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम आरोपियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





