भारत

युवक की हत्या, बोरे में फेंकी लाश, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
23 April 2022 8:21 PM IST
युवक की हत्या, बोरे में फेंकी लाश, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
बड़ी खबर

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना इलाके में हत्यारों ने एक युवक की हत्या कर लाश बोरी में बंद कर फेंक दी है. मामले की जानकारी पर पुलिस समेत फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश की लेकिन उसके शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

एसपी (ग्रामीण क्षेत्र) सिद्धार्थ वर्मा ने बताया है कि फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सेंडोला के पास शनिवार दोपहर को लोगों को हाइवे किनारे एक बोरी पर मक्खियां भिनभिनाती दिखीं. शक होने पर लोग उसके पास गए तो उन्हें बोरी के आस-पास खून भी पड़ा दिखा. इस पर उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी.
पुलिस ने जब बोरी खोली तो उसमें एक युवक की लाश थी. वह काले रंग की हाफपैंट और पीले रंग की टीशर्ट पहने हुए था. उसके हाथ पर नाम भी गुदा हुआ था लेकिन हत्यारों ने हाथ के उस हिस्से को जला डाला था ताकि किसी भी स्तर पर उसके शव शिनाख्त ना हो सके. वहीं, युवक के हाथ-पैर और गले में रस्सी बंधी हुई थी.
फोरेंसिक टीम भी बदायूं से मौके पर पहुंची. उसने आसपास क्षेत्र में घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटाने की कोशिश की. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि बोरे को चलती गाड़ी से फेंक कर हत्यारे निकल गए हैं. यह इलाका संभल जिले की सीमा से जुड़ा है, ऐसे में यह भी कयास लगाया जा रहा है कि युवक संभल का रहने वाला ना हो.
वहीं, पुलिस ने शव की तस्वीरें खींच कर सोशल मीडिया में पोस्ट की हैं. साथ ही आसपास के जिलों की पुलिस को भी ये तस्वीरें भेजी गई हैं. लोकल स्तर पर यह देखा जा रहा है कि किसी थाने में युवक की मिसिंग कंपलेंट दर्ज है. इसी आधार पर अब पुलिस शिनाख्त में जुटी है. युवक के शव पर चोटों के भी निशान हैं. एसपी ग्रामीण क्षेत्र सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि फिलहाल शिनाख्त की कोशिश की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story