भारत

युवक की हत्या, 4 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

jantaserishta.com
13 Aug 2022 2:07 PM IST
युवक की हत्या, 4 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

दीवार पर पेशाब करने को लेकर हुई लड़ाई में इस विवाद को अंजाम दिया गया.

नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर में सरेआम युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दीवार पर पेशाब करने को लेकर हुई लड़ाई में इस विवाद को अंजाम दिया गया. हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके पास से चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं.

पुलिस ने बताया कि मामला 11 अगस्त का है. इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लड़कों को एक युवक पर पत्थर फेंकते और चाकू मारते देखा जा सकता है.
पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी घटनास्थल के पास बैठकर शराब पी रहे थे. वहीं, पास में मयंक पंवार नामक युवक ने दीवार पर पेशाब कर दी. मनीष की मां ने मयंक को ऐसा करने से मना किया. इस दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और मयंक ने मनीष की मां को गाली दे दी.
विवाद में महिला के बेटे मनीष ने भी मयंक को गाली दी. इससे गुस्साए मयंक ने मनीष को थप्पड़ मार दिया. गुस्से में मनीष ने तीन दोस्तों को बुलाया और मयंक पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए. हमला होता देख मयंक और उसके साथ मौजूद दोस्त विकास वहां से भागने लगे. आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मयंक को पार्क के पास पकड़ लिया. फिर उसे चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
पुलिस को किसी ने फोन पर इस घटना की सूचना दी थी. जांच के दौरान सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपियों मनीष, राहुल, आशीष और सूरज की पहचान कर ली और उनकी तलाश शुरू कर दी. पहले राहुल, आशीष और सूरज को गिरफ्तार किया गया. फिर बवाना से मुख्य आरोपी मनीष को भी गिरफ्तार कर लिया गया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story