भारत
प्रेम प्रसंग का मामला, पिटाई के बाद युवक की चले गई जान
jantaserishta.com
18 Feb 2023 8:09 AM IST

x
तीन से चार बदमाशों की तलाश कर रही है।
अहमदाबाद (आईएएनएस)| गुजरात के पालनपुर में पुलिस प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक को अगवा करने के बाद उसकी पिटाई करने वाले तीन से चार बदमाशों की तलाश कर रही है। पिटाई से घायल हुए युवक की मौत हो गई है। बनासकांठा जिले के एसपी अक्षयराज मकवाना ने शुक्रवार को मीडियाकर्मियों को बताया, आर्यन मोदी के मरने से पहले दिए गए बयान के अनुसार, गुरुवार दोपहर तीन से चार लोगों ने उसका अपहरण किया था, क्योंकि उसका एक लड़की के साथ संबंध था।
एसपी ने आगे कहा कि वे आर्यन मोदी को एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने पहले उसे को पीटा और फिर उसे कुछ तरल पीने के लिए मजबूर किया। बाद में उसे सड़क पर छोड़ दिया गया जिसके बाद वह घर लौट आया। आर्यन की हालत देखकर उसके परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले गए।
जब पुलिस को इस घटना के बारे में पता चला, तो उन्होंने सबसे पहले एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आर्यन का बयान दर्ज किया। बाद में आर्यन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी व्यक्तियों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया है।
Tagsगुजरातपालनपुरप्रेम प्रसंगहत्यागुजरात न्यूज़गुजरात पुलिसgujaratpalanpurlove affairmurdergujarat newsgujarat police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





