
x
अभी तक तेंदुए के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नहटौर थाना क्षेत्र के ढकौला गांव की है। संजय (25) अपने खेत में शनिवार देर शाम को पानी देने गया था, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, तेंदुआ उसे बुरी तरह से जख्मी कर चुका था।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल घायल संजय को नहटौर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए बिजनौर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया। अभी तक तेंदुए के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।
हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा है कि घबराएं नहीं तेंदुए को जल्द पकड़ लिया जाएगा। लेकिन तेंदुए के हमले से गांव के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। फॉरेस्ट रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि हम घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे, पर अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वो कौन-सा जानवर था। उसकी तलाश के लिए सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





