भारत
पिटाई से घायल युवक की मौत, युवक-युवती को घूमने से टोकने पर हुई थी मारपीट
jantaserishta.com
7 March 2023 4:27 PM IST

x
6 आरोपी गए जेल.
गाजियाबाद (आईएएनएस)| साहिबाबाद में एलआर कॉलेज के पास हमले में घायल हुए विराट नाम के व्यक्ति की सोमवार सुबह दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में मौत हो गई। इस व्यक्ति ने मोहल्ले में स्कूटी पर युवक-युवती के साथ घूमने का विरोध किया था। जिस पर स्कूटी सवार ने दोस्तों को बुलाकर विराट की पिटाई करवा दी थी। अब इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले में छह आरोपियों को 24 घंटे पहले जेल भेज चुकी है। अब पुलिस जानलेवा हमले के मुकदमे को हत्या में तरमीम कर रही है।
लाजपत नगर निवासी बंटी के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 1 बजे वो एलआर कॉलेज के पास दुकान पर सामान लेने गया था। तभी उसने एक युवक-युवती को स्कूटी पर घूमते देखा। सोसाइटी परिसर में रहने वाले विराट नामक शख्स ने स्कूटी सवारों को रोक लिया और सोसाइटी का हवाला देते हुए कहीं और जाकर घूमने के लिए कहा। इस पर विवाद बढ़ गया। स्कूटी सवार ने फोन करके अपने दोस्त बुलवा लिए। उन्होंने विराट की बुरी तरह पिटाई कर दी और फरार हो गए। बचाव में आए बंटी को भी पीटा गया। विराट को पहले मोहननगर और फिर जीटीबी अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया। सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।
पीड़ित बंटी ने इस मामले में मनीष, गौरव, विपुल कसाना, आदि के खिलाफ साहिबाबाद पुलिस स्टेशन में हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। मनीष कुमार, मनीष यादव, आकाश, पंकज, गौरव कसाना और विपुल को पुलिस रविवार को ही जेल भेज चुकी है। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि मुकदमे को हत्या में तरमीम करते हुए आरोपियों पर हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसमारपीटहत्याGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad Policeassaultmurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





