Top News

मारपीट और एसिड अटैक में घायल युवक की मौत, अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर  

Nil dhankar
5 Dec 2023 11:46 AM IST
मारपीट और एसिड अटैक में घायल युवक की मौत, अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर  
x

बिहार। रोहतास में एक युवक पर अपराधियों ने एसिड अटैक कर दिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, 6 बदमाशों ने युवक को घेरकर पहले उससे मारपीट की. फिर उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया. आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया. यहां हालत गंभीर होने की वजह से उसे वाराणसी रेफर कर दिया. वाराणसी ले जाने के दौरान मुगलसराय में ही युवक की मौत हो गई.

युवक की मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया. गुस्साए परिजन और गांव के लोगों ने सासाराम चौसा रोड जाम कर दिया और थाने का घेराव कर नारेबाजी की. आक्रोशित लोग युवक के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. इसके साथ ही युवक के परिजनों को 25 लाख रुपए मुआवजा देने की भी मांग की.

जानकारी के मुताबिक, करगहर गांव का रहने वाला दिनेश राम अपने घर के सामने खड़े होकर कुछ काम कर रहा था. इस दौरान वहां 6 बदमाश पहुंच गए और युवक को घेरकर उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया. एसिड हमले के बाद युवक को तेज जलन होने लगी. वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा. इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोग युवक को थाने लेकर गए.

थाने में युवक की हालत जब बिगड़ने लगी तो उसे सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि युवक पर पुरानी रंजिश में अपराधियों ने तेजाब फेंका है. मामले में करगहर थाना प्रभारी ने बताया कि एक युवक पर कैमिकल फेंकने का मामला सामने आया है. इसके बाद घटना स्थल पर तनाव की स्थिति हो गई थी. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं रोहतास एसपी ने कहा कि सासाराम एसडीपीओ को मौके पर भेजा गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

Next Story