भारत

शिव बारात के दौरान झगड़े में पिटाई से जख्मी युवक ने दम तोड़ा, भारी भीड़ जमा

jantaserishta.com
9 March 2024 5:43 PM IST
शिव बारात के दौरान झगड़े में पिटाई से जख्मी युवक ने दम तोड़ा, सदमे में परिजन
x

शिव बारात के दौरान झगड़े में पिटाई से जख्मी युवक ने दम तोड़ा, सदमे में परिजन

शनिवार को शव पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया.
जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात में शामिल एक युवक को शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। युवक को काशीडीह स्थित काली मंदिर के पास अचेतावस्था में पाया गया था। उसे इलाज के लिए पहले एमजीएम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया और बाद में टाटा मेन हॉस्पिटल रेफर किया गया, लेकिन उसने इसके पहले ही दम तोड़ दिया। मृत युवक का नाम रवि दुर्गे है।
शनिवार को शव पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया तो शहर के काशीडीह इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। रवि के भाई अमर ने एक स्थानीय युवक सतीश सिंह एवं उसके साथियों पर पीट-पीट कर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
शिकायत के बाद पुलिस ने सतीश के घर छापेमारी की पर वह फरार पाया गया। बताया गया कि काशीडीह से शिव बारात के दौरान किसी बात को लेकर रवि का सतीश से झगड़ा हुआ था। इसके बाद सतीश और अन्य युवकों ने मिलकर रवि की पिटाई कर दी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story