भारत

अगले जन्म में फौजी जरूर बनूंगा...अग्निवीर परीक्षा में फेल हो जाने के बाद युवक ने लगाई फांसी

jantaserishta.com
15 Feb 2023 3:09 PM IST
अगले जन्म में फौजी जरूर बनूंगा...अग्निवीर परीक्षा में फेल हो जाने के बाद युवक ने लगाई फांसी
x
भाई मैं फौजी नहीं बन पाया लेकिन तुम जरूर बनना और माता-पिता का ख्याल रखना।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के सेक्टर 49 स्थित बरौली गांव में रह कर सेना के अग्निवीर परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक ने परीक्षा में फेल हो जाने के बाद फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है भाई मैं फौजी नहीं बन पाया लेकिन तुम जरूर बनना और माता-पिता का ख्याल रखना।
अलीगढ़ निवासी 19 वर्षीय दीपू जिसने सेना के अग्निवीर परीक्षा में फेल हो जाने के बाद कारण डिप्रेशन में आने के कारण फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसके पास से 3 पेज के सुसाईड नोट मिला जिसमें लिखा है.. मैंने 4 साल खूब मेहनत की लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ मैं अपने मां-बाप का नाम रोशन नहीं कर सका इस जन्म में ना सही अगले जन्म में फौजी जरूर बनूंगा उसने अपने सुसाइड नोट में अपने भाई को के लिए लिखा है सपना टूट गया अब जी कर क्या करू.. मैं फौजी नहीं बन पाया लेकिन तुम जरूर बनना और माता-पिता का ख्याल रखना।
एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि अलीगढ़ निवासी 19 वर्षीय दीपू छोटे भाई अमन और बुआ के लड़के अंशु के साथ बरौला में रह रहा था दीपू और उसके भाई नोएडा में रहकर फौज मैं भर्ती होने की तैयारी में जुटे थे। हाल ही में उसने सेना में भर्ती की परीक्षा दी थी। 30 जनवरी को परीक्षा परिणाम आया था, जिसमें वह फेल हो गया था। इसके बाद से ही वह तनाव में था। दीपू का भाई अमन और अंशु कमरे से बाहर गए थे, इसी दौरान उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। मृतक दीपू के शव को कब्जे पुलिस में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी में भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के पश्चात् शव को परिजनों सौप दिया जायेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story