
x
देहरादून/बागेश्वर (आईएएनएस)| उत्तराखंड में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती में चयन न होने पर एक युवक ने अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौत से पहले उसने वीडियो बनाकर अपनी पीड़ा बयां की, काफी भावुक करने वाले वीडियो में वह कह रहा है कि उसके पास एनसीसी का सी सर्टिफिकेट होने और फिजिकल में पूरे नंबर होने के बाद भी उसे असफल घोषित किया है, जो कि सिस्टम की लापरवाही है।
जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर जिले के कपकोट थाना क्षेत्र के फरसाली मल्ला देश निवासी 21 वर्षीय कमलेश गोस्वामी पुत्र हरीश गिरी गोस्वामी लंबे समय से सेना की तैयारी कर रहा था। उसने बीते अगस्त महीने में अग्निवीर भर्ती के तहत फिजिकल परीक्षा दी थी, जिसमें उसे पूरे 100 नंबर मिले। सोमवार को अग्निवीर रिटर्न का रिजल्ट आया, जिसमें उसे सफलता नहीं मिली तो उसने क्षुब्ध होकर मौत को गले लगा लिया।
अपनी योग्यता के बल पर अग्निवीर बनने के सपने संजोए कमलेश ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया में कुछ स्टेटस डाले थे, जिसे देखने के बाद ही परिजन समझ गए थे कि कमलेश तनाव में है और वो अनहोनी कर सकता है। जिसके बाद उसकी तलाश की तो वो घर के पास ही तड़पता हुआ मिला। बताया गया कि कमलेश ने सल्फास की गोली खा ली थी, जिसके बाद परिजनों ने कमलेश को आनन फानन में कपकोट चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





