भारत
नशे में अपना नाम भी नहीं बता पा रहा था युवक, पूछताछ के बाद जो हुआ...
jantaserishta.com
1 Oct 2026 9:23 AM IST

x
नशे में घूम रहा था युवक.
चंदौली। कोतवाली पुलिस ने गोवध के मामले में वांछित चल रहे 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। खास बात यह रही कि आरोपी पुलिस को नशे की हालत में संदिग्ध रूप से घूमता मिला, जिसके बाद पूछताछ में उसकी पहचान गोवध के मुकदमे में वांछित आरोपी के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर की रात माटीगांव तिराहे पर चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप चालक ने पुलिस टीम को देखकर वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार में पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया था। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह खुद को बचाया। इसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर पलट गई। वाहन से 7 गोवंश बरामद हुए थे।
इस मामले में चंदौली कोतवाली में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, 29 सितंबर की रात एक व्यक्ति नशे की हालत में मिला, जो अपना नाम नहीं बता पा रहा था। उसे थाने लाकर जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम राहुल सोनकर निवासी फगुईया, चंदौली बताया। जांच में उसका नाम उक्त गोवध मामले में प्रकाश में आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से गोवध, गैंगस्टर, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और चोरी सहित कई मामले दर्ज हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





