भारत

मॉल के तीसरी मंजिल से युवक गिरा, हुई मौत

jantaserishta.com
25 Dec 2021 7:35 PM IST
मॉल के तीसरी मंजिल से युवक गिरा, हुई मौत
x
बड़ी खबर

जयपुर के झोटवाड़ा में आज क्रिसमस के दिन एक शॉपिंग मॉल में 21 साल के लड़के की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई. घटना जयपुर के झोटवाड़ा स्थित ट्राइटन शॉपिंग मॉल की है. पुलिस के अनुसार, लड़का मॉल की तीसरी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी एक लड़की के ऊपर जा गिरा. इससे लड़की घायल हो गई. आननफानन में लड़के को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह बच नहीं सका.

एसएचओ झोटवाड़ा थाना पुलिस घनश्याम सिंह ने बताया कि जयपुर के झोटवाड़ा में ट्राइटन मॉल की तीसरी मंजिल से एक 21 वर्षीय लड़का नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. वह एक लड़की पर गिरा था, इससे उसे चोटें आईं. लड़के की शिनाख्त की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story