भारत
मोबाइल नंबर ब्लॉक करने पर भड़का युवक, पुलिसकर्मी की बहन को मारी गोली
jantaserishta.com
4 Sept 2026 2:46 PM IST

x
आरोपी ने किया सरेंडर.
फिरोजाबाद: फिरोजाबाद जिले के टूंडला थाना क्षेत्र स्थित उसायनी गांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने खूनी खेल डाला. एकतरफा प्यार और मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाने से नाराज होकर उसने दारोगा की बहन पर घर में घुसकर देसी पिस्टल से गोली चला दी. आरोपी युवक लगातार फोन कर परेशान करता था, जिससे तंग आकर युवती ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था.
इसी गुस्से में आरोपी मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचा, जहां युवती बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही थी. उसने निशाना बनाकर तीन फायर किए, जिससे एक गोली युवती के कंधे में लगी, जबकि दो गोलियां सोफे और दीवार पर जा धंसीं.
वारदात के वक्त युवती अपने घर की दूसरी मंजिल पर बच्चों को पढ़ा रही थी. अचानक पहुंचे आरोपी ने अवैध पिस्टल से लगातार तीन गोलियां चलाईं. गोली लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई और आरोपी मौका पाकर फरार हो गया. आनन-फानन में घायल युवती को सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पीड़ित युवती का भाई यूपी पुलिस में दरोगा है और इस समय कन्नौज में तैनात है.
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया और थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह पुलिस बल के साथ उसायनी गांव पहुंचे. पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
फिलहाल, गोली कांड का मुख्य आरोपी विपिन न्यायालय में सरेंडर कर चुका है. आरोपी पर पहले से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के मामले में उसने जनपद एवं सत्र न्यायालय में आत्मसमर्पण किया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





