भारत

भयानक मंजर! ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, बुरी तरह झुलसकर गिरा, मौके पर अफरा-तफरी

jantaserishta.com
10 July 2026 11:22 AM IST
भयानक मंजर! ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, बुरी तरह झुलसकर गिरा, मौके पर अफरा-तफरी
x
देखें वीडियो.
इटारसी: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले स्थित इटारसी रेलवे जंक्शन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. आउटर पर खड़ी मंगला एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा एक युवक ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन की चपेट में आ गया.
हाई वोल्टेज करंट लगते ही तेज धमाका हुआ और युवक ट्रेन की छत से नीचे गिर पड़ा. इस पूरी घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घायल युवक की पहचान 28 वर्षीय धन बहादुर के रूप में हुई है. वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और मजदूरी करने के लिए अपने परिवार के साथ गोवा जा रहा था. उसके साथ पत्नी नेहा और दो छोटे बच्चे भी यात्रा कर रहे थे.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन इटारसी स्टेशन से आगे सी-केबिन के पास आउटर सिग्नल पर खड़ी थी. इसी दौरान धन बहादुर अचानक ट्रेन की छत पर चढ़ गया. वहां मौजूद लोग उसे नीचे उतरने की आवाजें लगाते रहे, लेकिन इससे पहले कि कोई उसे रोक पाता, उसने हाथ ओएचई लाइन के करीब पहुंचा दिया. हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आते ही जोरदार धमाका हुआ और वह नीचे गिर गया.
हादसे के तुरंत बाद रेलवे पुलिस, स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मचारियों ने घायल युवक को इटारसी के शासकीय अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि युवक करीब 70 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका है. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया.
घायल की पत्नी नेहा ने बताया कि दिल्ली से यात्रा शुरू करने के बाद से ही उसके पति का व्यवहार असामान्य हो गया था. वह रास्ते भर उल्टी-सीधी और बेसिर-पैर की बातें कर रहा था. परिवार पहले शिमला से दिल्ली पहुंचा था और वहां से गोवा के लिए रवाना हुआ था. इटारसी के पास अचानक वह ट्रेन की छत पर चढ़ गया, जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हो गया. फिलहाल रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story