भारत

कार की छत पर हाथ फंसाकर युवक को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, मामला दर्ज

jantaserishta.com
22 Oct 2026 8:27 AM IST
कार की छत पर हाथ फंसाकर युवक को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, मामला दर्ज
x
सांकेतिक तस्वीर
देखें वीडियो.
कानपुर: कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने पहले बीरू सिंह भदौरिया (37) को कार से टक्कर मारी और फिर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उसे कार की छत पर लिटाकर करीब डेढ़ किलोमीटर तक तेज रफ्तार में गाड़ी चलाई। इस दौरान युवक के दोनों हाथ कार की आगे की खिड़कियों के शीशों में फंसाकर लॉक कर दिए गए।
परिजनों के मुताबिक, बीरू सिंह भदौरिया एक फूड प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी में सेल्समैन थे। वह मेला देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मेवालाल कार लेकर पहुंचा। आरोप है कि कार में राजवीर समेत तीन अन्य युवक भी सवार थे। उन्होंने बीरू को रोककर उनके साथ मारपीट की। जब बीरू ने बचकर भागने की कोशिश की, तो उसे कार से टक्कर मार दी गई।
घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस और परिजनों को मामले की सूचना दी। घायल बीरू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों ने इसे हादसा मानने के बजाय हत्या का मामला बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि पूरी घटना 12 से अधिक सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। इसको लेकर परिजनों ने हंगामा भी किया। उनका कहना है कि मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
एसीपी अभिषेक राहुल ने बताया कि 21 अक्टूबर को शिकायतकर्ता प्रदीप शुक्ला ने हनुमंत विहार थाने में एक लिखित शिकायत दी। इसमें उन्होंने बताया कि बीरू की मौत एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसकी जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story