भारत
रेलवे ट्रैक के खंभे पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
jantaserishta.com
25 April 2024 8:26 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली: दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर राजस्थान के गंगापुर सिटी के पास केंद्रीय विद्यालय के पास रेलवे ट्रैक के बिजली के खंभे पर गुरुवार को 24 साल के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक इसी रेलवे लाइन के ट्रैक पर बिजली के खंबे से झूलता हुआ मिला. आरपीएफ की सूचना पर पीलोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को नीचे उतार कर गंगापुर गवर्नमेंट हॉस्पिटल लेकर आई. यहां शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया.
शिनाख्त होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और पोस्टमार्टम कराया. मगर, परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया. परिजनों का कहना था कि छोटेलाल की हत्या की गई है. इसके बाद पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर आश्वस्त किया कि मौत के कारणों की सभी तरह से जांच की जाएगी. पुलिस के समझाने के बाद परिजन शव लेने को राजी हुए.
पीलोदा थाना अधिकारी ओमेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को सुबह जीआरपी थाना पुलिस ने घटना की सूचना दी थी. बताया गया था कि दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन के पास केंद्रीय विद्यालय के पास एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक के बिजली के खंभा नंबर 1097/17A पर झूल रहा है.
जीआरपी की सूचना पर तिलोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद मृतक के शव को खंभे से नीचे उतर गंगापुर सिटी गवर्नमेंट हॉस्पिटल लेकर आई. वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. बाद में पुलिस ने पहचान के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया.
साथ ही पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किया. पीलोदा थाना अधिकारी ओमेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के दाएं हाथ पर छोटेलाल संग कृष्णा जबकि बाएं हाथ पर मोर के पंख का निशान बना हुआ था. करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद मृतक की शिनाख्त नादोती थाना क्षेत्र के तेसगांव के रहने वाले 24 साल के छोटेलाल बैरवा के रूप में हुई. सूचना पर मृतक के परिजन गवर्नमेंट हॉस्पिटल गंगापुर पहुंचे.
Tagsरेल मार्गरेलवे ट्रैकसंदिग्ध परिस्थितियों में मौतगंगापुर सिटीRailway routerailway trackdeath under suspicious circumstancesGangapur City
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





