Top News

युवक की पुलिस थाने के हवालात में मौत, जांच जारी

jantaserishta.com
8 Dec 2023 3:08 PM IST
युवक की पुलिस थाने के हवालात में मौत, जांच जारी
x

मुंगेर: बिहार में शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार एक युवक की पुलिस थाने के हवालात में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान मुंगेर के बागेश्वरी के रहने वाले अमन कुमार (22) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि अमन का शव पुलिस थाने के हवालात से जुड़े शौचालय के रोशनदान से रात दो बजे लटका बरामद किया गया था। बताया जाता है कि मद्य और निषेध विभाग के अधिकारियों ने शराब पीने और राज्य के शराबबंदी कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में अमन को गुरुवार को गिरफ्तार किया था और थाना के हवालात में रखा था।

मद्य निषेध विभाग के अधिकारी ने बताया कि रोशनदान से गले में फंदा पर लटके अमन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद मुंगेर के विधायक प्रणव कुमार भी मृतक के परिजनों से मिले। उन्होंने इसे हत्या करार दिया है। उन्होंने पूरे मामले की न्यायिक जांच करवाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि बिहार में शराबबंदी लागू है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story