
x
न्यूज़ क्रडिट: हिंदुस्तान
इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हो गई। युवक के परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवारवालों के मुताबिक पुलिस ने युवक को 5 दिन पहले पकड़ा था। तबसे थाने पर रोककर उससे पूछताछ की जा रही थी। पूछताछ के दौरान लॉकप में युवक को थर्ड डिग्री दी गई जिसके चलते उसकी मौत हो गई। इस मामले में इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
मामला फतेहपुर के राधानगर थाने का है। युवक की शनिवार रात पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। युवक की मौत से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। एसपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसवालों को सस्पेंड किया। साथ ही मजिस्ट्रियल जांच कराने के आदेश दिए हैं।
सदर कोतवाली पुलिस ने ललौली थाना क्षेत्र के कीर्तिखेड़ा गांव निवासी सत्येंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। राधा नगर थाना पुलिस ने आरोपी को पांच दिन पहले पकड़ा था। तभी से उससे पूछतांछ कर रही थी। बताया जा रहा है कि युवक के पास से 14 एटीएम कार्ड भी बरामद हुए थे। रविवार भोर युवक की हालत अचानक बिगड़ गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाने में युवक की मौत से महकमे में हड़कंप मच गया। युवक के परिजन पुलिस पर थर्ड डिग्री देकर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं।
एसपी राजेश कुमार सिंह ने लापरवाही बरतने के आरोप में प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह, एसआई विकास सिंह और कांस्टेबल देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ने बताया कि मृतक का पंचायत नामा मजिस्ट्रेट के द्वारा भरा जाएगा। पैनल बनाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





