भारत

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, VIDEO

jantaserishta.com
16 May 2024 1:53 PM IST
पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, VIDEO
x
एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर और डीसीपी को मौके के लिए रवाना किया।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र की एक चौकी में पुलिस कस्टडी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
जानकारी मिली है कि युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर और डीसीपी सेंट्रल को मौके के लिए रवाना किया। मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की चिपियाना चौकी में गुरुवार सुबह एक युवक की मौत हो गई। युवक के परिजन जब चौकी पहुंचे तो उसी वक्त पुलिस उसे अस्पताल ले जा रही थी। परिजनों ने वीडियो बनाते हुए पुलिस पर लापरवाही और युवक की हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया।
मृतक के भाई ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा, "मेरे भाई को पुलिस रात में चौकी उठाकर लाई थी, 5 लाख रुपए रिश्वत मांगी, मैंने 50 हज़ार दे दिए और 1 हजार रुपए शराब के लिए मांगे थे, मैने वो भी दे दिए। रात 10.30 बजे तो मैं चौकी के बाहर ही था। मैंने कहा 4.50 लाख रुपए सुबह दे दूंगा। पुलिस ने कहा था कि सुबह तुम्हारे भाई को छोड़ देगे। अब मेरे भाई को पुलिस ने फांसी लगाकर मार दिया।" दरअसल बिसरख थाना इलाके में पड़ने वाली चिपियाना चौकी में बीती रात युवक को लेकर पुलिसकर्मी आए थे। युवक को एक लड़की के गायब होने के बाद पूछताछ के लिए चौकी लाया गया था।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही और मारपीट के चलते युवक की जान गई है। हालांकि पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने चौकी के अंदर एक कमरे में फांसी लगाकर जान दी है। इस मामले का संज्ञान पुलिस कमिश्नर ने लिया है। मौके पर आला अधिकारी पहुंच रहे हैं और जल्द ही युवक की मौत की असली वजह से पर्दा उठेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story