भारत
पुलिस हिरासत में युवक की मौत, नाराज लोगों ने किया थाने का घेराव
jantaserishta.com
4 April 2026 2:55 PM IST

x
यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और ग्रामीण और युवक के परिजन थाने के सामने उग्र हो गए.
कटिहार: बिहार में कटिहार जिले के फालका थाना पुलिस की हिरासत में एक युवक कैलू यादव उर्फ राकेश यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और ग्रामीण और युवक के परिजन थाने के सामने उग्र हो गए। सैकड़ों लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
परिजनों के अनुसार, तीन दिन पहले कैलू यादव को नशीले पदार्थ (स्मैक) बेचने और सेवन करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कैलू यादव के साथ थाने में बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि मारपीट के कारण उसके शरीर में अंदरूनी चोटें लगीं, जिनकी वजह से उसने दम तोड़ दिया। परिजन का कहना है कि अगर वह अपराधी था, तो उसे अदालत में पेश किया जाता, लेकिन पुलिस ने उसे पीट-पीटकर जान से मार दिया।
युवक की मौत की खबर जैसे ही फैली इलाके में तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीण और मृतक के परिजन सड़कों पर उतर आए और थाने का घेराव कर दिया। इस बीच पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। लोग लगातार नारेबाजी कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
परिजन न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए और उन्हें उचित मुआवजा मिले। परिजन ने सवाल उठाया कि पुलिस को किसी को पीट-पीटकर मारने का अधिकार किसने दिया।
युवक के पीड़ित परिजन ने कहा, "मेरे भतीजे को पुलिस ने मार डाला। अगर उसने गुनाह किया था तो उसे अदालत ले जाते, लेकिन उसे पीट-पीटकर जान से मारने का हक पुलिस को किसने दिया?"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





