भारत

हर्ष फायरिंग में युवक की मौत, गिरफ्तार

Admin4
17 March 2024 1:43 PM GMT
हर्ष फायरिंग में युवक की मौत, गिरफ्तार
x
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में बीती देर रात हुई फायरिंग हर्ष फायरिंग में एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव प्रताप सिंह ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बंशीपुरवा गांव में आयोजित एक बराहों संस्कार में गांव के निवासी श्याम सिंह के पुत्र सौरभ सिंह द्वारा अवैध तमंचे से हर्ष फायरिंग की गई। जहां हर्ष फायरिंग में जन्मापाल के 20 वर्षीय पुत्र प्रमोद पाल के सीने में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी देर रात्रि मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक सौरभ सिंह को तत्काल अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार किया गया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
Next Story