
x
पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली: वाराणसी में जिम करते समय एक युवक की मौत से हड़कंप मच गया है। करीब दस साल से जिम कर रहा युवक अभी वार्मअप ही कर रहा था कि अचानक जमीन पर गिर पड़ा और कुछ देर तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि उसे पहले ब्रेन हैमरेज हुआ था।
पियरी (चेतगंज) निवासी 32 वर्षीय दीपक गुप्ता 10 साल से जिम करता था। रोज की तरह मंगलवार को भी वह सिद्धगिरी बाग स्थित जिम पहुंचा था। अभी उसने वार्मअप शुरू ही किया था कि अचानक जमीन पर गिर पड़ा और तड़पने लगा। वहां मौजूद अन्य युवक और कोच आनन-फानन में उसे लेकर महमूरगंज स्थित अस्पताल भागे। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिम संचालक ने इसकी सूचना सिगरा पुलिस को दी। पुलिस के जरिये परिजनों को जानकारी हुई।
बड़े भाई दिलीप गुप्ता के अनुसार दीपक अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखता था। वो सालों से हर रोज जिम जाता था। 3 घंटे से अधिक समय जिम में देता था। मुझे याद नहीं कि वो कभी बीमार भी पड़ा हो। पिछले 10 साल में कभी बुखार भी शायद नहीं आया होगा। 9 साल पहले दीपक की शादी ऐश्वर्या से हुई थी उसे एक बेटा है। वो शहर के ही एक स्कूल में पढ़ाई करता है।
Tagsवाराणसीवाराणसी न्यूज़यूपी न्यूज़उत्तरप्रदेश न्यूज़जिम में युवक की मौतमचा हड़कंपVaranasiVaranasi NewsUP NewsUttar Pradesh NewsYouth dies in gymcreates panic
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





