भारत

युवक की कुंड में डूबने से मौत

Shantanu Roy
19 Aug 2023 5:29 PM IST
युवक की कुंड में डूबने से मौत
x
जयपुर: शाहपुरा के मनोहरपुर से ओलिंपिक में खेलने के लिए विराटनगर गए युवक व उसके साथी की कुंड में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मनोहरपुर निवासी राजेश कुमार गुर्जर (18) कबड्‌डी मैच जीतने के बाद विराटनगर गणेश जी मंदिर के कुंड में पूरी टीम के साथ नहाने गया था।इस दौरान राजेश व उसका एक साथी कृष्णा पायला गहरे पानी में चले गए। शोर मचाने पर कुछ श्रद्धालुओं ने कुंड में उतरकर बचाने का प्रयास किया। कृष्णा को कुछ देर में लोगों ने ढूंढ लिया, लेकिन राजेश करीब एक घंटे बाद मिला। वहीं, सूचना के बाद पहुंची पुलिस दोनों विराटनगर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।


Next Story