भारत
स्कूल के स्विमिंग पूल में डूबकर हुई युवक की मौत, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
23 Jun 2023 11:09 AM IST

x
सदमे में परिजन.
नोएडा: नोएडा के सेक्टर 16ए फिल्मसिटी में बने एपीजे स्कूल के अंदर स्विमिंग पूल में एक युवक की आज सुबह नहाते वक्त मौत हो गई। युवक की उम्र 33 साल बताई जा रही है। घटना सुबह 6:30 बजे के आसपास की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना नोएडा के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह समय करीब 6.30 बजे थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत एपीजे स्कूल, सेक्टर-16ए, नोएडा के स्वीमिंग पूल में नहाने आये एक युवक निशांत कुमार (33), निवासी इमाम गंज, जिला छपरा, बिहार, वर्तमान पता डिफेन्स एन्क्लेव, सोम बाजार, ग्राम छलैरा, सेक्टर-44 की पानी में डूबने से मौत हो गई है। थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा कि आखिर किस तरह युवक की मौत हुई है।
Tagsनोएडासेक्टर 16ए फिल्मसिटीएपीजे स्कूलस्विमिंग पूलडूबकर मौतnoidasector 16a filmcityapj schoolswimming pooldeath by drowning
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





