
x
जांच में जुटी पुलिस
आगरा। आगरा में एक युवक का थार गाड़ी के बोनट पर बैठकर स्टंट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो किरावली का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। गाड़ी भी सीज कर दी है। आगरा के अछनेरा थाना अंतर्गत आगरा-जयपुर हाईवे पर थार कार पर एक युवक की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक किरावली के स्टेशन रोड का रहने वाला सुनील है। सुनील चलती कार की बोनट पर बैठा है। थार कार के आगे चल रही कार से कोई उसका वीडियो बना रहा है। पहले कार के अंदर से वीडियो बनाया जाता है। मगर, फिर वीडियो बनाने वाला कार के शीशे से बाहर निकल कर युवक का वीडियो बनाता है।
आगरा
— Shahbaz Khan (@Shahbazkhan9557) December 30, 2022
रंगबाजी का वीडियो हो रहा है वायरल
चलती जीप पर युवक कर रहा है स्टंट
सोशल मीडिया पर वीडियो हो रही वायरल
आगरा के अछनेरा इलाके का मामला @Uppolice @agrapolice @dgpup pic.twitter.com/iLlVBwm3RJ
वीडियो बनाता देख युवक कार के बोनट पर विक्टरी साइन बनाते हुए बैठा जाता है। वो बार-बार हवा में हाथ लहराता है और खुशी जाहिर करता है। युवक की स्टंटबाजी काफी दूरी तक चली। हाईवे पर आने-जाने वाले वाहन चालक युवक को देख रहे थे। युवक चलती कार पर काफी देर तक बैठा रहा। इसके बाद वो चलती कार के बोनट पर खड़ा हो गया। कार पर खडे़ होकर वो पोज देता रहा। आगे की कार से युवक उसका वीडियो बनता रहा। चलती कार पर स्टंट का करीब एक मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया। आरोपी युवक को पकड़ लिया है। थार कार को भी सीज कर दिया है। सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए युवा जान जोखिम में डाल रहे हैं। रील बनाते समय हादसा होने के कई मामले सामने भी आए हैं। कई लोगों की जान भी जा चुकी हे। इसके बाद भी युवा जान जोखिम में डाल रहे हैं।
जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
Next Story