भारत

सोते समय रोड रोलर से कुचलकर युवक की मौत, दर्दनाक मौत का द‍िखा मंजर

jantaserishta.com
16 Sept 2023 12:31 PM IST
सोते समय रोड रोलर से कुचलकर युवक की मौत, दर्दनाक मौत का द‍िखा मंजर
x

DEMO PIC 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और रोड-रोलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
कोल्लम: केरल के कोल्लम जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां रोड-रोलर के सामने सो रहे एक युवक की कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और रोड-रोलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने शनिवार को बताया कि जिले के आंचल के पास हुई इस दुखद घटना में तीस वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक उस समय रोड-रोलर के सामने सो रहा था. इसी बीच ड्राइवर ने अचनाक रोड-रोलर चला दिया और युवक की उसके नीचे आने से मौत हो गई.
आंचल पुलिस स्टेशन के अधिकारी के मुताबिक जहां हादसा हुआ, वहां से कुछ किलोमीटर दूर मृतक रहता था और वह मछली पकड़ने के लिए वहां आया था. वह शराब भी पीता था. हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि जब वह रोड-रोलर के सामने सोया हुआ था तो क्या वह नशे में था. आज आईपीसी की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
उन्होंने बताया कि रोड-रोलर के ड्राइवर को शुक्रवार रात ही हिरासत में ले लिया गया था, लेकिन अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. ऐसा नहीं लगता कि उसकी कोई गलती है. लेकिन, आगे की कार्रवाई तय करने के लिए हम पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार करेंगे. इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस के मुताबिक रोड-रोलर आंचल बाईपास के पास कुरीशुमुक्कू में खड़ा किया गया था, जहां सड़क बनाने का काम चल रहा था. यह घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुई, जब रोड-रोलर को वहां से ले जाया जा रहा था. ड्राइवर ने कथित तौर पर पीड़ित को वाहन के सामने लेटे हुए नहीं देखा था, जिसके कारण ये घटना घटी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story