भारत

Pratapgarh में युवक ने कीटनाशक का किया सेवन, मौत

Shantanu Roy
7 Aug 2024 5:15 PM IST
Pratapgarh में युवक ने कीटनाशक का किया सेवन, मौत
x
Pratapgarh. प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र के नया खेड़ी गांव में एक युवक ने शराब के नशे में फसल में छिड़कने वाली दवा का सेवन कर लिया। जिस पर युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाधिकारी तेजकरण चरण में बताया कि नया खेड़ी निवासी शंकर लाल मीणा शराब पीने का आदि था। युवक ने सुबह शराब के नशे में फसल में छिड़कने की दवा का सेवन कर लिया।

तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को उदयपुर रेफर करने की तैयारी चल रही थी, इसी दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
Next Story