भारत

युवा कांग्रेस ने किया विधानसभा का घेराव

Admin4
21 Feb 2024 9:39 AM GMT
युवा कांग्रेस ने किया विधानसभा का घेराव
x
पुलिस ने किया वॉटर कैनन का इस्तेमाल

जयपुर। राजस्थान यूथ कांग्रेस ने जयपुर में भजनलाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया है। यूथ कांग्रेस ने बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और भजनलाल सरकार द्वारा वादें पूरान नहीं करने पर विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया का कहना है कि राजीव गांधी युवा मित्रों को फिर से रोजगार देने और किसान सम्मान की मांगों को लेकर आज यूथ कांग्रेस ने जयपुर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास भी शामिल हुए।



Next Story