भारत

BIG BREAKING: भारत मंडपम में Youth Congress का प्रदर्शन, अब नया अपडेट आया

jantaserishta.com
20 Feb 2026 5:57 PM IST
BIG BREAKING: भारत मंडपम में Youth Congress का प्रदर्शन, अब नया अपडेट आया
x
चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया.

नई दिल्ली: एआई समिट में प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने शुरुआत में काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम परिसर में घुसने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में उन्हें आशंका हुई कि गेट पर सुरक्षा जांच के दौरान काले छाते पकड़े जा सकते हैं.

इसके बाद आरोपियों ने अपना प्लान बदलते हुए टी-शर्ट पर प्रिंटेड स्टिकर लगवाने का फैसला किया. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये स्टिकर कहां प्रिंट कराए गए थे और इस पूरी साजिश में कौन-कौन शामिल था.
एआई समिट प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और सभी को आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस के मुताबिक एफआईआर में कई गंभीर धाराएं जोड़ी गई हैं और गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की. मामले में बड़ी साजिश की आशंका को देखते हुए दिल्ली पुलिस लार्जर कॉन्सपिरेसी के एंगल से भी जांच कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story