भारत

युवक ने की खुदकुशी, पिस्टल से खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट बरामद

jantaserishta.com
17 Dec 2024 4:53 PM IST
युवक ने की खुदकुशी, पिस्टल से खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट बरामद
x
सुसाइड नोट में अमन ने लिखा कि वह न तो अच्छा बेटा बन पाया है और ना ही अच्छा भाई बन पाया है। इसीलिए मैं अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना इलाके में रहने वाले एक 24 साल के युवक ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसके पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने कुछ निजी कारणों का जिक्र करते हुए आत्महत्या करने की बात की है। बताया जा रहा है कि वह एक साइबर कैफे चलाता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसके पास अवैध पिस्टल कहां से आई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को थाना सूरजपुर क्षेत्र अंतर्गत महामेधा वाली गली में फायरिंग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अमन भारद्वाज (24) ने अवैध पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है।
इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है कि पिस्टल कहां से आई थी। सुसाइड नोट जो बरामद हुआ है, उसमें उसने किन कारणों का जिक्र किया गया है, इसकी भी जांच की जा रही है। अमन के माता-पिता और अन्य मिलने वालों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जब यह घटना हुई तो उस वक्त अमन अकेला था या वहां आस-पास कोई और भी मौजूद था। फिलहाल शुरुआती जांच और सुसाइड नोट को देखकर पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story