भारत
OMG! प्रेमिका के साथ वीडियो कॉल, बात करने के दौरान युवक ने की आत्महत्या
jantaserishta.com
13 Jan 2023 5:38 PM IST

x
DEMO PIC
पंखे से लटक कर जान दे दी।
कोलकाता (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल के दौरान धोखा खाने के बाद 23 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिला पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुजल साहा ने गुरुवार शाम शांतिनगर कॉलोनी में अपने पैतृक आवास पर उस समय यह कदम उठाया जब वह घर में अकेला था।
जैसे ही उसके परिवार के सदस्य पास के एक रिश्तेदार के घर गए, युवक ने खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया और अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल किया। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान उसने वीडियो कॉलिंग चालू रखते हुए पंखे से लटक कर जान दे दी।
स्थानीय पुलिस ने आगे की जांच के लिए उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।
सुजल के परिजनों ने बताया कि युवक का एक स्थानीय युवती से प्रेम संबंध था और दोनों की शादी होने वाली थी।
हालांकि, हाल ही में दोनों के बीच अनबन तब शुरू हुई, जब सुजल ने अपनी गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ जाते हुए देख लिया।
सुजल ने अपनी प्रेमिका का फेसबुक स्टेटस भी देखा था, जिसने वहां उस युवक के साथ उसकी तस्वीर अपलोड की थी। विश्वासघात महसूस करते हुए सुजल ने सोचा कि उसकी प्रेमिका रिश्ता तोड़ने की कोशिश कर रही है।
पीड़ित के परिजनों ने सुजल को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शांतिपुर थाने में लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए रानाघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





