भारत

पहले शिक्षिका को 6 बार गोली मारी, फिर युवक ने की आत्महत्या

jantaserishta.com
16 Nov 2022 1:31 PM IST
पहले शिक्षिका को 6 बार गोली मारी, फिर युवक ने की आत्महत्या
x
DEMO PIC 
जानें पूरा मामला।
इटावा (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में इटावा जिले में एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका को छह गोलियां मारने के बाद एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। महिला को इटावा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है।
महिला के परिजनों ने बताया कि उन्हें एक राहगीर ने उसके घायल अवस्था में सड़क पर पड़े होने की सूचना दी थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
फोरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जय प्रकाश सिंह और जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय भी मौके पर पहुंचे।
इटावा के एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने कहा, 'पहले तो हमें महिला की गोली मारे जाने के बारे में जानकारी मिली। बाद में युवक का शव बरामद किया गया।'
एसएसपी ने बताया कि घायल महिला और युवक एक दूसरे को जानते थे।
उन्होंने कहा, मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story