भारत

जन्मदिन की पार्टी मना रहे युवक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, मचा कोहराम

jantaserishta.com
21 Nov 2022 11:57 AM IST
जन्मदिन की पार्टी मना रहे युवक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, मचा कोहराम
x
लड़की की जन्मदिन की पार्टी मना रहा था।
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में जन्मदिन की पार्टी मनाने गए एक युवक की रविवार रात ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मोदीनगर इंद्रा पुरी तिबाड़ा रोड के पास की है। गाजियाबाद के मोदीनगर इंद्रा पुरी तिबड़ा रोड पर रहने वाले दीपक पासी नाम के व्यक्ति की रविवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार दीपक अपने कुछ दोस्तों के साथ मोनिका नाम की एक लड़की की जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। दीपक की इस दौरान कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। जिसके बाद विवाद बढ गया। दूसरे पक्ष ने दीपक और उसके साथियों पर पथराव कर दिया और फिर अंधाधुन्ध गोलिया चला दी।
एसपी देहात इराज रजा ने बताया कि दीपक अपने कुछ दोस्तों के साथ घर के पास खाली पड़े प्लाट में रात के समय मोनिका नाम की एक लड़की की जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। जहां पर मौजूद कुछ और लोगों से दीपक का विवाद हो गया। दूसरे पक्ष ने पहले पथराव किया फिर उसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिसमें 1 गोली दीपक की पीठ में जा लगी और वह भागते हुए जमीन पर गिर गया। फिर हमलावरों ने दीपक के सिर में एक और गोली दाग दी। जिससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक का एक दोस्त सिर में चोट लगने से घायल हो गया जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में कुछ लोगो को हिरासत में लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story