प्रधानमंत्री पोर्टल पर अपशब्द लिखने वाला युवक धराया, पूछताछ जारी

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
समस्तीपुर: प्रधानमंत्री पोर्टल पर अपशब्द व धमकी भरा मैसेज भेजने के आरोप में एक शख्स को बिहार से समस्तीपुर में गिरफ्तार किया गया है। एसपी हृदयकांत के निर्देश पर पटोरी एवं मोहनपुर ओपी पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान मोहनपुर ओपी क्षेत्र के चपरा ग्राम निवासी रुदल राय के रूप में की गई है। रुदल राय पटोरी में एसबीआई के एटीएम में प्राइवेट गार्ड के रूप में काम करता है। मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर शनिवार देर रात उसकी गिरफ्तारी हुई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





