भारत
बाल पकड़कर युवक ने सोसाइटी में गर्लफ्रेंड को मारा थप्पड़, हुआ गिरफ्तार, VIDEO
jantaserishta.com
4 Nov 2024 1:55 PM IST

x
प्यार ऐसा तो नहीं होता...
नोएडा: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने शनिवार को दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक हाई-राइज सोसाइटी में 28 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान दादरी के ओमेक्स पाम ग्रीन निवासी सूर्या भड़ाना के रूप में हुई है। उस पर शुक्रवार की रात को अपनी महिला मित्र के साथ मारपीट करने का आरोप है। घटना का 18 सेकंड का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हुआ।
दादरी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा की ओमेक्स पाम ग्रीन सोसाइटी में किराये के फ्लैट में रहने वाले में सूर्या भड़ाना ने शुक्रवार की रात अपनी महिला मित्र के साथ मारपीट की। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके चलते हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दादरी कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी सूर्या भड़ाना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।
बताया जाता है कि आरोपी ने महिला को गालियां भी दीं। सोसाइटी के लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। किसी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दादरी कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी के खिलाफ ऐक्शन लिया। पुलिस ने एक्स पर बताया- थाना दादरी क्षेत्र के ओमेक्स पाम ग्रीन सोसायटी में एक शख्स अपनी महिला मित्र के साथ मारपीट किया। थाना दादरी पुलिस ने घटना के वायरल वीडियो पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने कहा- आरोपी और युवती पहले से एक दूसरे को जानते थे और कॉलेज में साथ पढ़ते थे। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो में धारीदार टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने व्यक्ति को महिला के बालों को अपने बाएं हाथ से पकड़कर कई बार थप्पड़ मारते देखा जा सकता है। हालांकि स्थानीय लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपी गालियां देते हुए मौके से निकल गया। आरोपी की टी-शर्ट भी फटी हुई दिख रही थी।
Tagsग्रेटर नोएडा पुलिसग्रेटर नोएडादादरी थानामारपीटGreater Noida PoliceGreater NoidaDadri Police Stationassault
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





