भारत

युवा भाजपा नेता ने खाया जहर, मचा कोहराम

Shantanu Roy
30 July 2023 2:15 PM GMT
युवा भाजपा नेता ने खाया जहर, मचा कोहराम
x
जांच में जुटी पुलिस
मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना छजलैट निवासी और भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री को पुलिस से न्याय हासिल करने के लिए जहर खानी पड़ी। तीन बीघे जमीन के मामले में शनिवार रात वह थाना कांठ प्रभारी और भाजपा के अन्य नेताओं पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर जहरीला पदार्थ खा लिए। इसके बाद थाना कांठ पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर के आधार पर दो नामजद लोगों के साथ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित भाजपा नेता ने थाना कांठ क्षेत्र के लाडलाबाद में 03 बीघा जमीन का बैनामा कराया था। इस जमीन को लेकर उनका लाडलाबाद स्थित शिव मंदिर के प्रबंधक महावीर सिंह से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में भाजपा नेता ने खुद को मंदिर में बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया था।

शनिवार रात में भाजपा किसान मोर्चा मुरादाबाद के जिला मंत्री व थाना छजलैट निवासी वीर सिंह सैनी ने फेसबुक पर लाइव आकर कहा कि 'दुष्कर्म जैसा कलंक लेकर जिंदा नहीं रह सकता। पुलिस मेरी एक नहीं सुन रही। कांठ थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल और कुछ भाजपा नेताओं के उत्पीड़न से तंग आकर जहर खा रहा हूं।' इसके बाद वह कांठ थाना क्षेत्र के लाडलाबाद स्थित शिव मंदिर परिसर में अचेत अवस्था में पड़े मिले थे। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वीर सिंह सैनी का कहना है कि कांठ थाना क्षेत्र के गांव लाडलाबाद निवासी महावीर सिंह से उनका जमीनी विवाद चल रहा है। वह हर रोज की तरह बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे लाडलाबाद स्थित शिव मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। आरोप है कि वहां योजना बनाकर महावीर सिंह ने अपने करीब 20 लोगों के साथ मिलकर भाजपा नेता को बंदी बना लिया और मंदिर से अलग ले गए। जहां उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि आरोपित महावीर सिंह और रामचंद्र ने उससे दो लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी।
इसके बाद भाजपा नेता ने फोन कर अपने मां प्रेमवती और पत्नी सुनीता को बुला लिया। आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई। शोर मचाने पर आरोपित घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। वीर सिंह का आरोप है कि उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई है। पुलिस ने दूसरे पक्ष की ओर से उनके खिलाफ दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करने की तैयारी कर रही थी। इसमें क्षेत्र के कुछ भाजपा नेता भी शामिल हैं। शनिवार रात में वीर सिंह ने फेसबुक पर लाइव आकर कहा कि कांठ थाना प्रभारी संजय पांचाल की देखरेख में उसे फंसाने की साजिश रची जा रही है। मेरी पंद्रह साल की बेटी है। मेरे खिलाफ ऐसा आरोप लगाया जा रहा है। इसे सुनकर जीने का मन नहीं है। मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। मेरी मौत के लिए ये सब लोग जिम्मेदार हैं। जो मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वह लाडलाबाद स्थित शिव मंदिर परिसर में भाजपा नेता पड़े मिले। मंदिर में ड्यूटी पर तैनात सिपाही और मंदिर के महंत अरविंद ब्रह्मचारी उन्हें उठाकर कांठ सीएचसी ले गए। सूचना पर परिजन भी आ गए और फिर वीर सिंह को निजी अस्पताल ले गए। जहां भाजपा नेता का उपचार हो रहा है। पीड़ित भाजपा नेता वीर सिंह सैनी को पहले भी लश्कर ए खालसा के नाम से धमकियां मिल चुकी हैं। इस मामले में वीर सिंह ने छजलैट थाने में दो केस पदर्ज कराए थे। इसके बाद उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। दो पक्षों में मारपीट हुई थी।
जांच में जो दोषी होगा उसके विरूद्ध कार्रवाई होगी : एसपी देहात
मुरादाबाद देहात के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने बताया कि भाजपा नेता वीर सिंह सैनी की तहरीर के आधार पर आज केस दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष ने दुष्कर्म और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता के खिलाफ तहरीर दी थी। दोनों पक्षों की जांच की जा रही है। भाजपा नेता के बीती रात जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी मिली है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर जो कार्रवाई की जाएगी।
मेरे ऊपर लगे सभी आरोप निराधार हैं : संजय कुमार पंचाल
थाना कांठ के इंस्पेक्टर संजय कुमार पंचाल ने कहा कि मेरे ऊपर लगे सभी आरोप निराधार हैं। भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री वीर सिंह सैनी की तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वीर सिंह के खिलाफ भी दूसरे पक्ष द्वारा तहरीर दी गई थी जिसकी जांच की जा रही है।
Tagsयुवा भाजपा नेताभाजपा नेता ने खाया जहरभाजपा नेता ख़ुदकुशी कोशिशनेता ख़ुदकुशी कोशिशभाजपा नेता ज़हर खायाYouth BJP leaderBJP leader ate poisonBJP leader attempted suicideउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story