
x
Aurangabad औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में कथित तौर पर चोरी के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने घटना के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सिरिस गांव में एक युवक के साथ मारपीट की घटना घटित हुई है। इस सूचना के आधार पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सड़क पर पड़े युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान तेन्दुआ गांव निवासी सुमन कुमार (28) के रूप में की गई।
पुलिस ने जब मामले की जांच की तब पता चला कि सुमन अपने कुछ दोस्तों के साथ सिरिस गांव के पास एक राइस मिल के पास गया था। आरोप है कि जब वह मिल के अंदर गया, तब "चोर-चोर" का शोर मचाते हुए कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
परिजनों का आरोप है कि अधिक पिटाई के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया, हालांकि पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कर दिया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इस संदर्भ में बारूण थाने में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-एक के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन कर संलिप्त आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण एवं पूछताछ के जरिए पूरे मामले की जांच की जा रही है एवं जल्द ही घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Tagsऔरंगाबाद हत्या मामलाबारुण थानाबिहारपीट-पीटकर हत्याचोरी का शकसुमन कुमारपुलिस जांचएसआईटीगिरफ्तारियांपोस्टमार्टमजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





