भारत
सरस्वती पूजा का चंदा नहीं दिया, युवक की पीट-पीट कर हत्या
jantaserishta.com
25 Jan 2023 12:00 PM IST

x
परिजन उसे आनन फानन में स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नवादा (आईएएनएस)| बिहार के नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक ऑटो (टोटो) चालक की सरस्वती पूजा का चंदा नहीं देने के कारण पीट पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि विजयपुर गांव में सरस्वती पूजा के चंदा नहीं देने के कारण कुछ युवकों ने पीट-पीट कर एक टोटो चालक की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के आशाबिगहा निवासी रवींद्र राजवंशी के रूप में की गयी है।
मृतक के परिजनों के मुताबिक, रविंद्र मंगलवार को अपनी मां के देहांत के बाद परिजनों को लेकर नदी में स्नान के लिए गया था। वापस लौटने के दौरान सिरदला नरहट पथ पर विजयपुर गांव के समीप कुछ युवक सरस्वती पूजा का चंदा मांग रहे थे।
रवींद्र के मना करने पर आरोप है कि युवकों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन फानन में स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





