भारत

गुलाल लगाने पर पीट-पीट कर युवक की हत्या, तनाव को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात

jantaserishta.com
9 March 2023 9:15 AM IST
गुलाल लगाने पर पीट-पीट कर युवक की हत्या, तनाव को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात
x

DEMO PIC 

जानें पूरा मामला.
महराजगंज (आईएएनएस)| गुलाल लगाने को लेकर हुए विवाद में 27 वर्षीय एक युवक की कुछ लोगों ने हत्या कर दी। घटना श्यामदेवड़ा थाना क्षेत्र के मोहमदा टोला में बुधवार दोपहर हुई। 27 वर्षीय दीपक डांस कर रहा था। इसी दौरान उसने एक युवक पर रंग लगा दिया। इस पर उनके बीच तीखी बहस हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने दीपक की पिटाई कर दी। कुछ बुजुर्गों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया। लेकिन जब दीपक घर लौट रहा था, तो आरोपी ने रास्ते में उसे रोका और फिर से पीटा।
दीपक किसी तरह घर पहुंचा और सो गया। जब वह कई घंटे तक नहीं उठा तो परिजन चिंतित हुए और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसपी डॉ कौस्तुभ ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है, इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस बीच, गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story