भारत
युवक की पीट-पीट कर की हत्या, पहचान छुपाने के लिए पत्थर से कुचला चेहरा
Shantanu Roy
8 Sept 2023 6:00 PM IST

x
रेवाड़ी। रेवाड़ी जिले के गांव भोतवास अहीर में वीरवार को युवक की लाठी-डंडो व पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने मृतक की पहचान छुपाने के लिए उसका चेहरा बुरी तरह से कुचल दिया था, लेकिन मृतक के कपड़ों से उसकी पहचान की गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक गांव भोतवास अहीर निवासी गौरव वीरवार रात को खाना खाने के बाद घूमने गया था, लेकिन वह दूर तक रात को घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान किसी ने सूचना दी कि गांव के खेल मैदान में किसी का शव पड़ा हुआ है। मृतक के चेहरे को पत्थरों से बुरी तरह से कुचला हुआ था। मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana News Live
Next Story





