भारत

युवक गिरफ्तार, फर्जी फेसबुक पेज बनाकर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गलत टिप्पणी, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

jantaserishta.com
19 July 2021 3:02 PM IST
युवक गिरफ्तार, फर्जी फेसबुक पेज बनाकर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गलत टिप्पणी, पुलिस ने ऐसे पकड़ा
x

शाहजहांपुर. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी युवक को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक उवैस ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी. जिसके चलते मीडिया सेल के अधिकारियों ने सर्विलांस टीम के जरिए आरोपी युवक को खोजते हुए गिरफ्तार कर लिया. सदर बाजार पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा है. बताया जा रहा है कि युवक उवैस थाना आरसी मिशन के गाड़ी पूरा मोहल्ले का रहने वाला है.

दरअसल, आरोपी ओवैस ने बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की फर्जी फेसबुक पेज बनाकर प्रधानमंत्री के लिए अभद्र टिप्पणी की थी. जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आईटी विभाग के प्रदेश सह संयोजक अनुज कुमार वर्मा ने गत रविवार को थाना सदर बाजार पहुंच तहरीर दी थी.
उन्होंने बताया कि किसी ने बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की फर्जी फेसबुक पेज बनाया है और वह पेज से गलत पोस्ट कर रहा है. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story