भारत

युवक 458 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार

Admin4
28 Feb 2024 5:24 PM IST
युवक 458 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार
x
कुल्लू। जिला कुल्लू में पुलिस ने एक युवक को 458 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान मोहन लाल पुत्र लजे राम निवासी सरनाहुली कुल्लू के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी एक अनुसार, पुलिस की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को जांच के लिए रोका। इस दौरान जब उन्होंने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 458 ग्राम चरस बरामद हुई।
जिसके बाद उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।
Next Story