भारत

युवक गिरफ्तार, लगातार इंस्टाग्राम पर करता था ये पोस्ट

jantaserishta.com
14 April 2022 9:48 AM IST
युवक गिरफ्तार, लगातार इंस्टाग्राम पर करता था ये पोस्ट
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी हिंदू युवा वाहिनी, बजरंग दल और भारतीय जनता पार्टी को लेकर लगातार इंस्टाग्राम से आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा था. पुलिस अब इंस्टाग्राम अकाउंट यूजर से पूछताछ कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के चौक थाना इलाके में कई दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ी शिकायत मिल रही थी. यह इंस्टाग्राम अकाउंट तैयब अली के नाम पर था.
पड़ताल करने पर मालूम हुआ कि इंस्टा अकांउट यूजर चौक थाना इलाके के ही सलमान गार्डन टेंपल रोड पर रहता है और वह पिछले कई दिनों से लगातार बीजेपी, बजरंग दल और अन्य संगठनों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड कर रहा था. पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक के बारे में पहले जानकारी इकट्ठा की और उसके बाद दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया.
डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा के मुताबिक, आरोपी इंस्टाग्राम यूजर तैयब अली के खिलाफ दंगा भड़काने, धार्मिक उन्माद फैलाने और शांति भंग करने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. वहीं, आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story