भारत

युवक गिरफ्तार, पुलिस को मिली थी ये सूचना

jantaserishta.com
12 March 2023 12:16 PM IST
युवक गिरफ्तार, पुलिस को मिली थी ये सूचना
x
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है। यह लोगों को मादक पदार्थ सप्लाई किया करता था। पुलिस के अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। इस आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सेक्टर -63 के डी पार्क के पास से गिरफ्तार किया है।
थाना सेक्टर 63 पुलिस ने मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अभियुक्त अभिमन्यु यादव पुत्र उमेश चन्द्र यादव निवासी हुलिया मन्दिर थाना अहरौली जिला कुशीनगर, हाल पता ग्राम छिजारसी थाना सेक्टर 63 नोएडा को तिकौना पार्क के सामने छिजारसी से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 15.47 ग्राम स्मैक जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार की अनुमानित कीमत 1 लाख 75 हजार रुपए, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा व 1340 रुपए बरामद किए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story