भारत
पीएम और यूपी सीएम के आधार कार्ड से छेड़छाड़ करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
jantaserishta.com
26 July 2023 11:08 AM IST

x
मचा हड़कंप.
मुजफ्फरपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधार कार्ड में छेड़छाड़ करने के आरोप में अहमदाबाद साइबर थाने की पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद पुलिस ने कांटी थाना क्षेत्र के सादतपुर दुबे टोला में छापेमारी कर अर्पण दुबे को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दुबे का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। बताया जाता है कि अहमदाबाद साइबर पुलिस ने दुबे से पूछताछ की और उसे अदालत में प्रस्तुत किया और ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मंगलवार की रात गुजरात रवाना हो गई।
कांटी के थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दुबे पर आरोप है कि प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री के आधार कार्ड में जन्मतिथि और अन्य डाटा के साथ उसने छेड़छाड़ का प्रयास किया था। बताया जाता है कि गिरफ्तार अर्पण स्नातक का छात्र है। पुलिस के मुताबिक उसके मोबाइल से आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ के साक्ष्य भी मिले हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





