भारत
लड़की का पीछा करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, कर रही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
jantaserishta.com
27 March 2023 10:13 AM IST

x
कई मौकों पर उसने उसे डांटा था.
लखनऊ(आईएएनएस)| नीट की तैयारी कर रही 19 वर्षीय एक लड़की का कथित रूप से पीछा करने और महानगर में उसकी बिल्डिंग के चारों ओर घूमने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। लड़की के पिता द्वारा पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद रविवार देर रात युवक को हिरासत में लिया गया। लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह इलाके के एक संस्थान से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है।
पिता ने आरोप लगाया, 'धर्मेंद्र साहू नाम के आरोपी ने उसका पीछा करना शुरू किया। उसने उस पर शादी करने के लिए दबाव डाला। अतीत में कई मौकों पर उसने उसे डांटा था।'
आरोप है कि धर्मेंद्र ने जबरन लड़की का और उसके परिवार के अन्य सदस्यों का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। वह मोबाइल नंबर पर कॉल करता था और पीड़िता व उसके परिजनों से अभद्रता करता था।
आरोपी ने छात्रा को जान से मारने और करियर खराब करने की धमकी दी।
लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि वह उस इमारत के चारों ओर घूमता था जहां मेरी बेटी रहती है। उसने पुलिस से शिकायत करने पर मेरी बेटी को मारने की धमकी भी दी थी।
एसएचओ, अलीगंज, नागेश उपाध्याय ने कहा कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उसे जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा, हमने यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी के आरोप में मामला दर्ज किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





