भारत
पूर्व प्रेमिका का पीछा: फर्जी जीमेल अकाउंट बनाया, ब्रेकअप का ऐसे लिया बदला
jantaserishta.com
16 May 2023 9:28 AM IST

x
DEMO PIC
अश्लील तस्वीरें भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| एक 19 वर्षीय युवक को अपनी पूर्व प्रेमिका का पीछा करने और उसके तीन फर्जी जीमेल अकाउंट बनाने और फिर ब्रेकअप के बाद बदला लेने के लिए उसके और उसके रिश्तेदारों को लड़की की अश्लील तस्वीरें भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहन गार्डन के समीप लक्ष्मी विहार निवासी मानस लाहौरा के रूप में हुई है जो बीएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स) प्रथम वर्ष का छात्र है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (द्वारका) सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि 7 अप्रैल को एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि किसी ने तीन फर्जी जीमेल अकाउंट बनाए थे और उसके साथ-साथ उसके रिश्तेदारों को अश्लील फोटो और वीडियो भेजे थे।
जांच के दौरान तकनीकी निगरानी और कथित फर्जी जीमेल खातों के आईपीडीआर डिटेल के विश्लेषण के आधार पर पता चला कि कथित व्यक्ति उत्तम नगर और मोहन गार्डन क्षेत्र के पास स्थित था।
चौधरी ने कहा, मानस को मोहन गार्डन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। कथित किशोरी से पूछताछ की गई और उसने स्वीकार किया कि शिकायतकर्ता के साथ 2021 से उसका रिलेशनशिप था और 2023 में उसने उसके साथ संबंध रखने इनकार कर दिया था।
आरोपी ने बदला लेने और लड़की को बदनाम करने के लिए फर्जी जीमेल अकाउंट बनाए और इनसे शिकायतकर्ता और उसके परिवार के सदस्यों को उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजे।
अधिकारी ने कहा, मानस के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल किया जा रहा एक लैपटॉप बरामद किया गया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया, जिसमें शिकायतकर्ता के साथ उसका इंस्टाग्राम चैट था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





