भारत

दरिंदा बना युवक, 2 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोप में गिरफ्तार

jantaserishta.com
1 March 2023 8:39 AM IST
दरिंदा बना युवक, 2 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोप में गिरफ्तार
x
जानें पूरा मामला.
सूरत (आईएएनएस)| सोमवार की शाम से लापता हुई दो साल की बच्ची का शव सूरत के एक सुदूर इलाके से देर रात बरामद किया गया। पुलिस ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। सूरत के नवसारी रोड स्थित सचिन थाने के अधिकारियों के मुताबिक, थाना क्षेत्र के कपलेथा गांव के एक दंपति ने सोमवार शाम को अपनी दो साल की बेटी के लापता होने की सूचना दी।
पुलिस को तलाशी के दौरान एक दूरदराज के इलाके में झाड़ियों से उसका शव मिला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि बच्ची को आखिरी बार इस्माइल यूसुफ नाम के व्यक्ति के साथ देखा गया था, जो शिकायतकर्ता के इलाके में ही रहता है। इस्माइल भी सोमवार शाम से लापता हो गया था। सूत्रों ने बताया कि तलाशी के बाद पुलिस ने मंगलवार तड़के इस्माइल को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story